जान देंगे लेकिन आदिवासियों की एक इंच जमीन लूटने नहीं देंगे : देवेंद्रनाथ महतो

 

  • आदिवासी के गढ़ गुमला में जमीन बचाओ आंदोलन को जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने किया नेतृत्व 
  • आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो के के पहल आदिवासी रैयत और गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित से हुई सकारात्मक वार्ता 
  • गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित एनएच 43 में ही सड़क चौड़ीकरण की मांग पर उच्च अधिकारी को पत्र लिखने का दिया आश्वासन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। झारखंड में जमीन विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिनांक 24 सितंबर 2025 को देर रात तक डीसी कार्यालय को बंधक बनाने के बाद 7 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक वार्ता के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्रनाथ के पहल से रैयत प्रतिनिधिमंडल और गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित जी के साथ साकारात्मक वार्ता हुई।  

मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि गुमला-घाघरा तक भारत माला रोड चौड़ीकर बिना ग्राम सभा सहमति के आदिवासीयों का जमीन लूटा जा रहा है। भारत सरकार के गजट संख्या 3831 दिनांक 25 अगस्त 2022 के अनुसार भारत माला परियोजना के तहत एनएच 43 का चौड़ीकरण खोरा गांव से गुमला बाईपास होते हुए क्रमश: करौंदी, जोराम, सिलम, अंबाटोली, खटखोर, भलमंडा, कुलमुंड, रायडीह, कुरूछत्तीरपुर  आदि गांवों से छत्तीसगढ़ सीमा को जोड़ना है परंतु गुमला जिला के राजस्व पदाधिकारी, जिला भू - अर्जन पदाधिकारी, राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारी और शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी अपने स्वार्थ से  तय रोड को छोड़कर डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे 19 मौजा के हजारों एकड़ बहु फसलीय उपजाऊ जमीन प्रभावित हो रही है जिसके वजह से ग्रामीण आक्रोशित हैं तथा आंदोलन के लिए बाध्य हैं। 

मौके पर उन्होंने यह भी गुमला जिला अनुसूचित क्षेत्र हैं बिना पारंपरिक ग्राम सभा के छोटी बड़ी कोई भी काम नहीं किया जा सकता है, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2015 का पालन भी  नहीं किया गया है। साथ ही मांग की गयी है कि विकास से साथ समस्त ग्रामीण सहयोग करेंगे लेकिन भारत सरकार गजट संख्या 3831 के अनुसार गुमला-घाघरा एन एच 43 में रोड चौड़ीकरण किया जाये, अन्यथा आगे निरंतर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

साथ ही उन्होंने कहा कि जमीन बचाने का आर पार का लड़ाई है जान देंगे लेकिन आदिवासियों का एक इंच जमीन गलत तरीके से लूटने नहीं देंगे। गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित पूर्व की भांति एन एच 43 से ही सड़क चौड़ीकरण करने की मांग को विभागीय उच्च अधिकारी को लिखित पत्र भेजने का आश्वासन दिया। 

आंदोलन के मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, महासचिव पंचम एक्का, मार्शल कुमार, केंद्रीय युवा मोर्चा शनि संदीप तिग्गा, केंद्रीय महासचिव पंचम एक्का,  जिला सचिव गुमला सलींद्र उरांव, प्रदेश सचिव अनूप फ्रांसिस कुजूर, जिला महासचिव विनय कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू, जिला ओबीसी मोर्चा भुनेश्वर गोप, लोहरदगा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चिक बाईक, जिला गुमला उपाध्यक्ष मनोज चिक बाईक, बप्पी उरांव, वीरेंद्र लोहारा, सिलास बड़ा, नंदलाल कुमार पाना, मरियम एक्का, सरिता उरांव, क्रांति उरांव,  बिनसौ उरांव, बिंजू उरांव के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse