एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व स्तरीय गायत्री परिवार आनलाइन जप-अनुष्ठान समूह प्रतिनिधिमंडल ने मासिक पूर्णिमा पर 24 घंटे का अखंड जप-अनुष्ठान अभियान किया, जो करीब गत 5 वर्षों से संचालित हो रहे समूह प्रतिनिधि महिला मंडल सदस्य ने बताया कि पूर्णिमा दिवस हम सबकी अखंड जप की मासिक साधना का विशेष पर्व है। यह युग निर्माण के निमित्त किये जा रहे हैं।
यह अखंड पूर्णिमा जप साधना की बढ़ रही नयी उल्लास भरी आवृत्ति भी वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य गुरुसत्ता की सूक्ष्म उपस्थति, संरक्षण और आशीर्वाद से युगनिर्माण के निमित्त श्रृंखलाबद्ध, प्रत्येक पूर्णिमा को 24 घंटे के लिए आयोजित होने वाले आॅनलाइन, अखंड जप में सम्मिलित होने का यह भावभरा आमंत्रण आप सबको प्रणाम सहित सादर निवेदित है।
6 अक्टूबर सोमवार की सुबह 5 बजे से 7 अक्टूबर मंगलवार की सुबह 5 बजे तक किया गया। सभी से अनुरोध किया था कि इस दैवीय योजना में घर बैठे- बैठे जप करते हुए सहयोग करें और दु:ख-संताप से त्रस्त दुनिया में शांति एवं सभी के आत्मनिर्माण और कल्याण की कामना के साथ सबके लिए सद्बुद्धि व सबके लिए उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना के भाव के साथ आप सभी अपने बहुमूल्य समय का एक अंश युगनिर्माण हेतु अवश्य देने का संकल्प करें।
कहा कि हम सब में आत्मीयता का विस्तार एवं अनुशासित जीवन जीने की कला का विकास हो। इसी भाव के साथ महामृत्युंजय मंत्र एवं चंद्र गायत्री मंत्र का भी जप आवश्यक रूप से सम्मिलित कर जप के उपरांत यज्ञीय पूर्णाहूति किया गया। मौके पर रांची शक्तिपीठ सेक्टर टू के अनेक साधकों में कुच्छेक ने गायत्री महामंत्र के जप साथ, मंत्र लेखन, अन्य सहायक गायत्री देव मंत्रों का भी उद्देश्य अनुसार जप किये।
कुछ ने गायत्री सहस्रनाम पाठ किये। इस शरद नवरात्र में जप-अनुष्ठान की पूर्णाहूति सोल्लास संपन्न होने की खबर में बताया गया कि इस सेक्टर टू सहित अलकापुरी शक्तिपीठ, प्रज्ञापीठ बस स्टैंड स्थित धुर्वा प्रज्ञापीठ तथा चेतना केंद्र टाटीसिलवे सहित कई प्रखंड समन्वय समिति केंद्रों व मंडल इकाइयों में भी नवरात्र महापर्व अनुष्ठान और इसकी महा पूर्णाहूति में हर्षोल्लास सहित पूर्व की अपेक्षा इस बार दुगनी संखया में परिजन शामिल हुए।
बताया कि इस बार गत दिसंबर से दिव्य ज्योति-कलश रथ भ्रमण दर्शन यात्रा में जन-जन की भागीदारी व मार्गदर्शन अनुसार परिजनों में सत्प्रवृति संवर्धन, व्यसन मुक्ति अभियान से नयी जागृति, स्मृति एवं स्फूर्ति में वृद्धि हुई है। आगामी शान्तिकुञ्ज के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम समारोह में रांची जिला से साधक-शिष्यों में समयदानी संख्या में उत्साहजनक संख्या बढ़ी है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ-साधक, प्रचारक प्रसारक जय नारायण प्रसाद ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse