टीम एबीएन, रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन विवाद को लेकर 54 वर्षीय एक महिला की उसके देवर ने कथित तौर पर हत्या कर दी जबकि लातेहार जिले में एक व्यक्ति ने चाकू गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता सुकमति लोहरा पर बुधवार शाम टोंटो थाना क्षेत्र के लतार गांव के किताहातु टोला में काम पर जाते समय हमला किया गया। टोंटो थाने के प्रभारी सुकुमार हेम्ब्रम ने बताया, उसका गला रेत दिया गया और बाद में शव को पास के जंगल में फेंक दिया गया।
सुकमति के पति विशु लोहरा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। हेम्ब्रम ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना एक भूखंड को लेकर हुए विवाद के कारण हुई और उन्होंने जादू-टोने से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और मामले की हर संभव कोण से मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी घटना में, शुक्रवार को लातेहार जिले में एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृत महिला महुआटांड़ थाना क्षेत्र के केनाटोली गांव की रहने वाली थी। महुआडांड़ थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, आरोपी पीड़िता का पति है और उसकी पहचान सुधीर उर्फ कन्नू नागेशिया के रूप में हुई है।
वह फिलहाल फरार है। उन्होंने कहा, आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse