एबीएन न्यूज नेटवर्क लोहरदगा। 1501 कन्याएं 5 से 15 वर्ष की संथाल, भूमिज, सबर, मुंडा, गोराई, मंडल आदि जनजातियों के पटमदा प्रखंड, जिला सिंहभूमि, झारखंड के निवासियों का सनातनी पद्धति से सनातन धर्मनूसार नवरात्रि के दिन जम्मूआल बाबा के अनुष्ठान से संपन्न हुआ।
जनजातीय समाज के प्रमुख शरद सिंह सरदार, रामचंद्र शहीद, विधायक एवं पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, कृपा प्रसाद सिंह,ग्राम विकास कार्यकर्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वनवासी कल्याण आश्रम, राजेंद्र कुमार झुनझुनवाला, वनवासी कल्याण केन्द्र, सुधीर लाल संघ कार्यकर्ता ने सामूहिक रूप से माता दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कन्या पूजन प्रारंभ किया।
देवी के सभी रूपों का ध्यान करते हुए सभी कन्याओं को देवी रूप प्रदान करने का कार्य प्रारंभ हुआ। जलाशय से स्नान करने के पश्चात देवी यात्रा करते हुए सभी कन्याओं पैर रंगाई हेतु पंक्ति बद्ध होकर 150 की 10 पंक्तियों में बैठी।
चुनरी टीका आदि से सजावट के पश्चात दुर्गा अष्टमी मंत्रों के साथ पूजन होने के पश्चात प्रत्येक कन्या को T shirt एवं हॉफ पेंट एवं एक तौलिया एवं नगद 20 रुपए की राशि सभी को भेट की गयी। सभी कन्याओं को खीर का भोजन साथ में खिचड़ी आदि खिलाया गया। इस कार्यक्रम से सनातन धर्म, देवी एवं कन्या का महत्व, सनातन जीवन पद्धति का जीवंत प्रदर्शन, कन्या को पैर छू कर प्रणाम करना एवं सुसंस्कृत एवं श्रेष्ठ समाज की अनुभूति लोगो को कराई गई।
Women empowerment evam girl child education का वनवासी कल्याण आश्रम का यह एक व्यावहारिक प्रयोग तथा RSS के 100 वे वर्ष के समरस्ता अभियान के जीवंत प्रयोग देखने लायक है।
वनवासी कल्याण केन्द्र का गत 16 वर्षों से यह एक सतही सेवा का प्रयोग सामाजिक परिवर्तन का एक साक्षात उदाहरण है। 4000 वनवासी महिला पुरुष, नगरवासी, ग्रामवासी के एक साथ बैठ कर पत्ते के थाल में भोजन भोजन सामाजिक समरसता का अनूठा प्रयास है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse