अप्रत्याशित कार्य के लिए जाने जाते हैं जय शाह

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एक बात तो माननी ही पड़ेगी कि जय शाह जब से क्रिकेट की बागडोर अपने हाथों में लिए हैं तब से कुछ न कुछ अप्रत्याशित जरूर हो रहा है। सबसे पहले रॉयल चैलेंजर बैंगलोर जो कभी आईपीएल का फाइनल नहीं जीत सकी थी। 

वह इस साल आईपीएल फाइनल जीतने में सफल रही। वहीं पंजाब किंग्स जो लंबे समय से आईपीएल के फाइनल नहीं पहुंच सकी थी वह भी फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। जय शाह इतने लकी हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच कई सालों के बाद एशिया कप का फाइनल भी होने जा रहा है। 

कहा जा रहा है कि यह दुर्लभ है जब एशिया कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने सामने होंगी। अगर यह सच है तो यह दुर्लभ संयोग भी जय शाह के कार्यकाल में ही संभव हो सका है। जय शाह क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को कितना अच्छे से समझते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसा लोग सोचते हैं वैसा ही होता है। 

2024 टी_20 विश्वकप होने से ठीक पूर्व उन्होंने कहा था कि हम यह विश्वकप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतकर दिखाएंगे और अंत में बिल्कुल वही हुआ जो उन्होंने कहा था। अब एक बार फिर से तमाम भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की यही चाहत है कि जय शाह का लक टीम इंडिया के काम आए और एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर विजेता बने।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse