रांची : विश्वकर्मा नगर के रवि स्टील, झिरी और राधा नगर में पथ संचलन

 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विश्वकर्मा नगर के रविस्टील, झिरी और राधा नगर के संयुक्त बस्तियों में पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विजयादशमी से पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज 02/10/2025 अक्टूबर  के सायं पथ संचलन का आयोजन किया गया। मशालों और घोष की गूंज के साथ पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में बढ़ते स्वयंसेवकों ने पूरे शहर में एकात्मभाव और संगठन का संदेश दिया।

पथ संचलन  कमड़े आश्रम से निकल कर राँची डाल्टेनगंज मुख्य मार्ग होते हुए पंडरा कृषि बाजार से वापस होकर अपने निर्धारित स्थान कमड़े आश्रम में आकर समाप्त हुआ। भारी बारिश में भी पाँच किलोमीटर लंबे मार्ग से होते हुए पथ संचलन सम्पन्न हुआ। 
नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भारत माता की जय, वंदे मातरम् बोलकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र कार्यकारणी सदस्य श्रीमान अजय जी ने उद्बोधन में कहा कि यह केवल संघ का शताब्दी वर्ष नहीं बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज का शताब्दी वर्ष है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर आगामी विजयादशमी उत्सवों में भाग लेने का आह्वान किया। उक्त जानकारी विश्वकर्मा नगर के नगर कार्यवाह रमेश चौबे ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse