हजारीबाग का छड़वा डैम ओवरफ्लो

 

जलस्तर ज्यादा होने से बढ़ा खतरा!

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर पेलावल के पास स्थित छड़वा डैम का जलस्तर बारिश के कारण खतरे के निशान को पार कर गया है। अत्यधिक बारिश के कारण डैम का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।

इतना ही नहीं डैम का फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। लोग मछली पकड़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में डैम के पास जुट गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक टीम तैनात की गई है और लोगों को वहां से खदेड़ा जा रहा है।

डैम का जलस्तर पिछले दो दिनों के भारी बारिश के कारण खतरे के निशान को पार कर गया है। हजारीबाग में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। बीते दो दिनों में बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्थिति यह है कि छड़वा डैम का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। एक फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया है। 

आसपास के इलाकों में लोग दहशत में है। जलस्तर कम नहीं हुआ तो छड़वा डैम का अन्य फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं जिला प्रशासन की की टीम छड़वा डैम के आसपास तैनात की गई है और लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse