एबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद। पलामू जिला के हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र के जिप सदस्य एसपी मेहता उर्फ राजू कुमार मेहता ने उत्तरी जिप क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माँ दुर्गा की आराधना की। उन्होंने बेलबीघा पंचायत, दंगवार, बराही धाम, देवरी कला और देवरी खुर्द पंचायत के सोनपुरवा एवं बलिविगहा में स्थापित प्रतिमाओं के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस दौरान जिप सदस्य ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि, पंसस और मुखिया आपसी भाईचारे और एकता के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता की सेवा करें। साथ ही उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएँ भी क्षेत्रवासियों को दीं।
देवरी खुर्द पंचायत अंतर्गत सोनपुरवा और बलिविगहा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन जिप सदस्य राजू मेहता, मुखिया ममता देवी, देवरी कला के पंसस अजित सिंह व देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहाँ पर नाटक मंचन के माध्यम से सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।
मौके पर दंगवार के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, बेलबिगहा की मुखिया अनंती देवी, उदय यादव, राजकुमार, धर्मेंद्र मेहता, रामराज मेहता, विनय मेहता, राकेश मेहता, सुदामा मेहता, प्रभात कुमार, मोहन मेहता, सेंडर मेहता, सतेंद्र मेहता, विकास चौधरी, संजय गुप्ता, विनोद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, संदीप चौधरी, दीपक चौधरी, रविंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse