========= भारतीय स्वाभिमान को शिखर तक पहुंचाने का संकेत है भारत माता का चित्र सहित सिक्का। ================ 01अक्टूबर, 2025, रांची: विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट एवं बधाई देते हुए कहा है कि भारत सरकार ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भारत माता के चित्र सहित सिक्का जारी कर भारतीय स्वाभिमान को शिखर तक पहुंचाने का संकेत प्रस्तुत किया है। भारतीय इतिहास में यह पहला ऐसा अवसर होगा जब किसी सिक्का में भारत माता का चित्र अंकित हो, यह देश को गौरवान्वित करने वाला उत्कृष्ट पहल है। ~डॉ बिरेन्द्र साहु, क्षेत्र मंत्री।