महाष्टमी पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की मां की आराधना

 

  • हनुमान क्लब, दुर्गा पूजा समिति, बड़ागांई, रांची।
    =========
    प्रेस विज्ञप्ति 
    ========= 
    महाष्टमी के पावन बेला में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, पूर्व विधायक समरी लाल ने किया पूजा अर्चना।
    ============
    प्रातः काल से संध्या तक गांव के समस्त माताएं-बहने पारंपरिक व भक्तिभाव से माता दुर्गा का किये पूजा अर्चना।
    =============
    30 सितंबर 2025, रांची : 
    हनुमान क्लब, दुर्गा पूजा समिति के द्वारा श्री श्री पंचदेव मंदिर, बेल टंगरा  बड़ागांई, रांची में हो रहे दुर्गा पूजन महोत्सव का महाष्टमी के पावन बेला में आज पूर्वाह्न 11:00 बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, पूर्व विधायक समरी लाल सहित सैकड़ो ग्रामीण महिला-पुरुषों ने अपनी पारंपरिक पूजा-अर्चना कर माता भगवती का आशीर्वाद लिए।
        इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने श्रद्धालुओं को शुभ मंगलकामना देते हुए कहा माता दुर्गा शक्ति स्वरुपा है। माता जगत कल्याण के लिए असुरों का नाश कर धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने कहा राष्ट्र को मजबूत करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनायें।
        विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा शक्ति के पूजन हमें अधर्म को नाश करने एवं धर्म के विजय पताका लहराने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा अधर्मी प्रवृत्तियों को नाश करने के लिए शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की भी आवश्यकता होती है, यह माता दुर्गा के स्तुति से हमें सीख मिलती है।
       इस अवसर पर समिति के संरक्षक डॉ जीवाधन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अजय महतो, श्री महावीर मंडल के कोषाध्यक्ष मनोज साहू प्रवक्ता शेखर साहू, बालशाय महतो, मनीष साहू, रणधीर सिंह, प्रेम कुमार, विकास कुमार, बबिता देवी,आनंद साहू, साहू सहित दर्जनों श्रद्धालुगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी 

    हनुमान क्लब, दुर्गा पूजा समिति, बड़ागांई, रांची के प्रवक्ता शेखर साहू (6206429575) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse