वाह री रांची... 125 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया

 

रांची में 125 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया,  कॉल सेंटर से वसूली की तैयारी 

टीम एबीएन, रांची। रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की लापरवाही अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है। शहर में अब तक 13 लाख चालान बकाया है, जिनकी कुल रकम करीब 125 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

ट्रैफिक पुलिस अब बकाया वसूलने के लिए कॉल सेंटर खोलने जा रही है। यहां से बकायेदार वाहन चालकों को फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर चालान भरने की जानकारी दी जायेगी। 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई वाहन चालक तीन बार से ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ेगा, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जायेगा। साल 2025 में अब तक 1336 लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। 

कई बार फर्जी नंबर प्लेट की वजह से गलत गाड़ियों पर चालान कट जाता है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट से लिंक करने का अनुरोध किया है। इससे फर्जी चालान की समस्या कम होगी। 

ट्रैफिक पुलिस का कॉल सेंटर अगले कुछ हफ्तों में काम करना शुरू कर देगा। रोजाना सैकड़ों लोगों से संपर्क कर उन्हें चालान भरने की जानकारी दी जायेगी और समय पर जुमार्ना न भरने पर कार्रवाई की जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse