टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डीजी स्तर से लेकर जिला स्तर तक 30 आईपीएस का तबादला किया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनों ही के डीजी का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं राकेश रंजन को रांची एसएसपी बनाया गया है जबकि आईपीएस सौरव को देवघर का एसपी बनाया गया है।
30 आईपीएस अफसर के तबादले में सबसे आश्चर्यजनक बात डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर है। डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी डीजी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। लंबे समय से अनुराग गुप्ता सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के डीजी के प्रभार में थे। अब अनुराग गुप्ता सिर्फ झारखंड के डीजीपी के पद पर हैं। दूसरी तरफ डीआईजी में प्रमोट हो चुके रांची के एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को एसीबी में डीआईजी बनाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse