एबीएन न्यूज नेटवर्क। बरकट्ठा-एनएच 2 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर में ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई। यह हादसा बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनहारा में हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात के समय हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहा था, जबकि हाइवा कोलकाता से दिल्ली की ओर आ रहा था। डायवर्सन के पास, ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
जिससे आग लग गई और ट्रेलर में तेजी से फैल गई। हाइवा का चालक और कंडक्टर भागने में कामयाब रहे, जबकि ट्रेलर चालक बुरी तरह जलकर मर गया। घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई। दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक दमकलकर्मी ने बताया कि ट्रेलर में आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse