रांची में बनेगा मेडिको सिटी, एडीबी ने दी 2800 करोड़ की मंजूरी

 

झारखंड को मिली नयी स्वास्थ्य सौगात 

कड़ी लगन और मेहनत से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था ऊंचाइयों तक पहुंचा जा रहा है : डॉ इरफान 

मेडिको सिटी के अंदर 12 मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निर्माण : डॉ इरफान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और समग्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राजधानी रांची में मेडिको सिटी के निर्माण की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 2800 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह मेडिको सिटी रिनपास के पास विकसित की जायेगी। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस ऐलान को झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि अब राज्य के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कड़ी मेहनत और करी लगन से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में सारी ताकत लगा दिया हूं। रिनपास मेडिकोज सिटी में 12 सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनेगा। 

हमारे लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी बाहर से कई इन्वेस्टर हॉस्पिटल लेकर झारखंड आ रहे हैं लेकिन झारखंड में विपक्ष के द्वारा निम्न स्तर की राजनीतिक से वो परेशान है। मैं विश्वास दिलाया है मै आपके साथ हूं आप आगे आये हॉस्पिटल खोलिये मैं जमीन बिजली पानी सुरक्षा में दूंगा। 

इसकी मैं गारंटी दिया तब वह राजी हुए। मेडिको सिटी में हृदय, किडनी, लीवर सहित अन्य गंभीर रोगों के लिए विशेषज्ञ और अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह परियोजना झारखंड को हेल्थकेयर के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जायेगी। 

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं 

परियोजना के अंतर्गत रांची में एक आधुनिक मेडिको सिटी की स्थापना की जायेगी। राज्य में तीसरी स्वास्थ्य प्रणाली को भी सशक्त किया जायेगा। इसमें क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र, फार्मेसी, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों की स्थापना शामिल है। 

समग्र स्वास्थ्य सुधार के लक्ष्य 

  • मानव संसाधन का विकास 
  • नर्सिंग एवं चिकित्सा शिक्षा में सुधार 
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन 
  • डिजिटल हेल्थ सिस्टम और प्रशासनिक सुधार 
  • जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों का आधुनिकीकरण 
  • ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच 

तकनीकी और वित्तीय सहयोग 

  • 2800 करोड़ की परियोजना लागत, जिसमें एडीबी की बाह्य सहायता शामिल 
  • ग्रीन बिल्डिंग तकनीक और टेलीमेडिसिन आधारित बुनियादी ढांचा 
  • पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल को बढ़ावा 
  • एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) के कई बिंदुओं जैसे—स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, और गरीबी उन्मूलन में योगदान 

प्रशासनिक बैठक और आगे की कार्यवाही 

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में इस परियोजना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, झारखंड स्टेट सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा और अऊइ की प्रतिनिधि सोनालिनी खेत्रपाल उपस्थित थीं। मंत्री ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जायेगी और कार्य में तेजी लायी जायेगी। 

झारखंड सरकार की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लायेगी, बल्कि यह राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नयी दिशा देगी। मेडिको सिटी जैसी परियोजनाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि हर नागरिक को अपने ही राज्य में बेहतर, सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse