टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी इस टेक सिंपोजियम (डिफेंस एक्सपो) का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में किया जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। वहीं, बता दें कि राजधानी रांची में देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान के आगमन के बाद तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत की जायेगी।
जनरल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यह डिफेंस एक्सपो रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse