टीम एबीएन, रांची। भारत के तीनों सेनाओं के प्रमुख चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान झारखंड दौरे पर गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सीडीएस अनिल चौहान के पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठनों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया।
वेटरन आगेर्नाइजेशन आफ झारखंड के सचिव एमपी सिंह ने बताया कि यह दौरा आगामी तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो 2025 के आयोजन से जुड़ा है। यह आयोजन 19 से 21 सितंबर तक रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा। इस एक्सपो में देश की तीनों सेनाएं अपनी ताकत और आधुनिक रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।
ज्ञात हो कि बीते बुधवार 17 सितंबर को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे मंं जानकारी दी थी। साथ ही मंत्री और सैन्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री को तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse