टीम एबीएन, रांची। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है। उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हर कोई सजग रहता है। सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं में अनीमिया, कुपोषण और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए कई मुहिम चलाई जा रही हैं।
लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। झारखंड में भी आज इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री को इस मंच से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
आज महिलाएं विश्व भर में हर क्षेत्र चाहे वो शिक्षा हो, खेल हो या फिर अंतरिक्ष में आगे बढ़ रही हैं। वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राज्य में भी आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारी आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित रहेंगी। उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse