एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को भारत की गाथा खडके रिकर्व के प्री क्वार्टर फाइनल में तीन बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की लिम सी-ह्योन से हार गयी।
इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हो गया। भारत ने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 15 वर्षीय किशोरी गाथा खडके का रिकर्व के प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर वन और तीन बार की ओलंपिक चैंपियन घरेलू पसंदीदा लिम सी-ह्योन से 6-0 से हराया।
विश्व चैंपियनशिप में यह तीसरी बार है जब भारत रिकर्व में पदक नहीं जीत पाया। रिकर्व में तीरंदाजी का आखिरी पदक 2019 में आया था जब तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव की पुरुष टीम डेन बॉश में फाइनल में पहुंची थी।
विश्व चैंपियनशिप में छठी बार खेल रही चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी कल महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी के तीसरे दौर में इंडोनेशिया की दियानंदा चोइरुनिसा से 6-4 से हार गईं। वह क्वालीफाइंग दौर में छठे स्थान पर रही थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse