दिवाली मेला के लिए आईएएस वाइफ एसोसिएशन ने सीएम को किया आमंत्रित

 

  • IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने दिवाली मेला के लिए CM को दिया न्योता

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने  शिष्टाचार मुलाकात की। 

उन्होंने जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दिवाली मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया। एसोसिएशन ने 5 दिनों तक चलने वाले इस दिवाली मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse