राष्ट्रपति ने राधाकृष्णन को दिलायी 15वें उपराष्ट्रपति पद कि शपथ

 

  • 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, धनखड़ के अलावा ये सब हुए शामिल

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। सीपी राधाकृष्णन ने आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

इस अवसर पर देश के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी नेताओं ने नव-नियुक्त उपराष्ट्रपति को बधाई दी।

सीपी राधाकृष्णन एक अनुभवी राजनेता हैं जिन्होंने तमिलनाडु से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। उपराष्ट्रपति पद संभालने से पहले वह झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लोकसभा के पूर्व सदस्य रह चुके राधाकृष्णन को उनके राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में उनकी साफ-सुथरी छवि के लिए जाना जाता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse