टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 2-3 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार के निर्णय से झारखंड के आम लोग जहां खुश हैं, वही राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इसको लेकर चिंता व्यक्त की है। मौजूदा चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो कर दिया गया है अब केवल 5% और 18% टैक्स स्लैब रहेंगे।
यह बदलाव आम जनता के लिए टैक्स दरों को सरल और कम करने का बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे रोजमर्रा के सामान, जैसे हेयर आयल, टूथपेस्ट, पैकेज्ड नमकीन, कपड़े, जूते-चप्पल आदि कई चीजें सस्ती होंगी। वहीं झारखंड में भी आमलोगों ने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया।
वहीं लोगों का कहना है कि अभी त्यौहार का समय चल रहा है और ऐसे में महंगाई की मार से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं गृहणी बीना देवी ने कहा रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं जैसे हेयर आयल, शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन, बटर, घी, चीज आदि पर टैक्स कम किया गया है घर की बजट में थोड़ी राहत मिलेगी।
वहीं दुकानदारों ने बताया कि आटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे एयर कंडीशनर, टीवी आदि पर टैक्स स्लैब में कमी हुई है उम्मीद है कि लोग खरीदारी कर पहुंचेंगे क्योंकि त्यौहार अब नजदीक आ गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse