एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक अलग समूह टीएसपीसी के सदस्यों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये और एक अन्य घायल हो गया। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष आपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम के शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष आपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम का शहीद होना अत्यंत पीड़ादायक है। मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अभियान में घायल एक अन्य जवान को चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जा रहा है। घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
बता दें कि केदल गांव में टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू और उसके दल की मौजूदगी की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा, टीएसपीसी सदस्यों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में तीन जवान गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया और घायल पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse