महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार पर सुस्त है हेमंत सरकार : प्रदीप वर्मा

 

  • हेमंत सरकार के लिए महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं : प्रदीप वर्मा

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि झामुमो सस्ती लोकप्रियता के लिए अपनी पीठ खुद थपथपाने में लगा है। 

उन्होंने कहा कि झामुमो एक ओर विस्थापन आयोग और साहित्य कला अकादमी के नाम पर हेमंत सरकार की प्रशंसा करने में जुटी है लेकिन इस सरकार केलिए महिलाओं की सुरक्षा ,बहन बेटियों की इज्जत आबरू बड़ा मुद्दा नहीं है। 

इसीलिए पिछले 6 वर्षों से सत्ता में रहा झामुमो अबतक महिला आयोग गठित करने केलिए सरकार को बाध्य नहीं कर सकी। ऐसे भी इंडी गठबंधन में महिलाओं के प्रति क्या नजरिया है यह राज्य की जनता से छुपा हुआ नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse