वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संगठन के पांचवें सत्र का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3 सितंबर 2025 को वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संगठन के पांचवें सत्र का उद्घाटन रांची के बीएनआर होटल में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति समीरजी लोहिया उपस्थित रहे। 

वनबंधु परिषद के अनेक पदाधिकारी 34 राष्ट्रव्यापी महिला समिति के 250 सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच संचालन सचिव अंजलि तापड़िया कर रही थीं तथा वानबंधु परिषद के संस्थापक प्रणेता श्यामजी गुप्त आशीर्वाद देने हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ईस्ट जोन चैप्टर के चेयरपर्सन रमेश धरणीधरका ने सभी आयामों से आये हुए सदस्यों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता जाजू ने महिलाओं का वात्सल्य शक्ति और क्षमताओं के माध्यम से संगठन में किस तरह से कार्य हो रहा है पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय एकल युवा की युवा को-आर्डिनेटर रासु जैन ने अपने वक्तव्य में गुरुकुल द्वारा संस्कार शिक्षा एवं बस्तियों में राष्ट्रीय चेतना पर बल दिया तथा वनबंधु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशजी माहेश्वरी ने महिला समिति की सुंदर-सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बैठकों को प्रेरणादायी बताया। साथ ही कहा कि उनके कार्य गांव-गांव में ग्रामीण शिक्षित और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

मुख्य अतिथि समीर लोहिया ने एकल अभियान को एक विलक्षण संस्था कहा साथ ही  राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशजी माहेश्वरी ने श्यामजी गुप्त के योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी उपस्थिति का गौरव का क्षण बताया।

आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला समिति की  सहसचिव रेनू कनोडिया ने सभी को धन्यवाद करते हुए आज सत्र की समाप्ति की घोषणा की। उक्त जानकारी वनबन्धु परिषद् रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse