एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर कहा कि कतरास क्षेत्र अंतर्गत शाखाटांड़ में अवैध कोयले का गढ़ बन गया है। दिनदहाड़े ट्रकों में लोड होकर अवैध कोयला भट्टे में खपाया जा रहा है।
कोल भट्ठा के पीछे में बनी बाउंड्री वॉल के अंदर साइकिल और मोटरसाइकिल से कोयला इकट्ठा कर रोजाना 3-4 ट्रक कोयले से लदा ट्रक अवैध भट्ठे में भेजा जा रहा है। कोयला तस्कर यादव का अवैध कोयला कारोबार चल रहा है।
यादव जी स्थानीय सीआईएसएफ की मिलीभगत से खुलेआम कोयला का अवैध कारोबार चला रहे हैं, जिससे कतरास के थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे हैं।
अगर समय रहते इस कोयला माफिया पर कार्रवाई नहीं होती है, तो ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होती रहेगी और सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाते रहेंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse