गिरिडीह : 200 रुपये के लिए दोस्त को मार डाला, गिरफ्तार

 

महज 200 रुपये के उधार में दोस्त ने दोस्त की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरीडीह। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में महज 200 रुपये के उधार को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 31 अगस्त को मुंड्राडीह गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान जमालुद्दीन अंसारी के पुत्र अनाउल अंसारी को चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम गठित की गयी, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुंड्राडीह गांव निवासी बसीर अंसारी का पुत्र 40 वर्षीय मकसूद अंसारी को अशगंधों के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने महज 200 रुपये की उधारी को लेकर अपने दोस्त की हत्या की।

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जानकारी मिल रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इधर, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से सरकारी सहायता की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse