टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की नयी उत्पाद नीति सोमवार से रांची में लागू हो गयी। इसके तहत जिले की 150 शराब दुकानों को ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया गया है। इनमें से 138 दुकानों का लाइसेंस और साइट वेरिफिकेशन पूरा हो गया है और सोमवार से वहां बिक्री शुरू हो गयी।
बाकी दुकानों में भी जल्द ही बिक्री शुरू कर दी जायेगी। नयी नीति के अनुसार, अब शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। पहले दुकानें रात 10 बजे तक ही चलती थीं। समय बढ़ने से ग्राहकों को थोड़ी सहूलियत मिलेगी।
सरकार ने शराब की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी की है, लेकिन इसके बावजूद पहले दिन दुकानों पर लंबी कतारें लगीं। ग्राहकों का कहना है कि ब्रांड की उपलब्धता और दुकानों के समय में बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse