टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में दो सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 के तीसरे दिन का पहला मैच अंश क्लब कांके और अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक गोल बराबरी पर रहने के कारण पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा, जिसमें अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर ने अंश क्लब कांके को 8-7 गोल से हरा दिया।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ हटिया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सह समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता, मांडर अंजुमन इस्लामिया के जेनेरल सेक्रेट्री नुरुल्ला हदीब अंसारी, आरिफ अंसारी, सादिर अंसारी, मांगा कुजूर, आयोजन समिति के अध्यक्ष मो शाकिब, मीडिया प्रभारी लाखो उरांव सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए ओमशंकर गुप्ता ने कहा कि हार से हमेशा सीख मिलती है और जीत का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष जीवन का हिस्सा है और इसी से इंसान मजबूत बनता है। ओम शंकर ने लोगों से आह्वान किया कि वे एतवा उरांव के जीवन से प्रेरणा लें, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी समाज और क्षेत्र की सेवा की।
उनके त्याग और संघर्ष से सीख लेकर हमें भी अपने क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद एतवा उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं मंगलवार को दूसरा मैच द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी और हातु कोड़ा सत्यरी टोली रांची के बीच खेला गया।
खेल के पहले हाफ में कानीजाड़ी की ओर से खेल के 12वें मिनट में मधु मुंडा की बेहतरीन गोल से पहले हाफ तक 1-0 गोल से आगे रही। वहीं दूसरे हाफ में फिर कानीजाड़ी की ओर से क्रमश: 7वें, 20वें मिनट में दिनेश, राजाराम महली के गोल से 3-0 गोल से जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर और द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी के बीच खेला गया। मैच में कानीजाड़ी की ओर से खेल के 10वें मिनट में कुंजन टुडू के बेहतरीन गोल कर 1-0 गोल से बढ़त दिला दी। फिर खेल के दूसरे हाफ में गौरवमुखी ने खेल के 27वें मिनट में गोल कर 2-0 से बढ़त दिला कर द रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इससे पहले दीपक ब्रदर्स बुढ़मू, वेस्टर्न डायमंड एफसी जामताड़ा की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं। अमित ब्रदर्स हेसमी मांडर के राजा और रॉयल स्टार क्लब कानीजाड़ी के दिनेश को मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
तीन सितंबर को पहला मैच दीप ब्रदर्स साल्ट लेक कोलकाता वनाम दीपक ब्रदर्स रेड राउरकेला और दूसरा मैच छोटा नागपुर राइडर्स एफसी अनगड़ा बनाम अमित ब्रदर्स बांडा मुंडा उड़ीसा के बीच खेला जायेगा। मौके पर आयोजन समिति के खेल प्रभारी फ्रांसिस जेवियर खलखो, मीडिया प्रभारी लखो उरांव, रंजीत खलखो, सचिव बिनोद खलखो, संरक्षक कृष्णा केवट, ग्राम प्रधान तिल्ला उरांव, समाजसेवी सुकरा उरांव, कयामुद्दीन अंसारी, मो रसीद, होसने कुजूर, बंधन उरांव, करमा उरांव, नेशार खान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो संकेत : रांची स्थित मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में मंगलवार को खिलाड़ियों से परिचय करते ओम शंकर गुप्ता सहित अन्य अतिथिगण और आयोजन समिति के सदस्य।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse