एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने एक्स पर कोयला मंत्री, विधायक रागिनी सिंह, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस को ट्विट कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा कि कतरास क्षेत्र अंतर्गत शाखाटांड़ में कोयला भट्ठे में पीछे एक बाउंड्री वाल के अंदर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला संचालित किया जा रहा है।
कोयला तस्कर यादव बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार चला रहे हैं। बाउंड्री वाल के अंदर साइकिल ओर मोटरसाइकिल से कोयला जमा किया जाता है और फिर उस कोयला को रात्रि में ट्रकों में लोड कर अवैध भट्ठे में खपाया जाता है।
स्थानीय सीआईएसएफ की मिलीभगत से अवैध कोयला कारोबार को चलाया जा रहा है। अगर समय रहते इस अवैध कोयला कारोबार पर रोक नहीं लगायी गयी, तो ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होती रहेगी, जिससे बीसीसीएल और राजस्व को नुकसान होता रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse