टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा देवेन्द्र नाथ महतो ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन के लिए डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंजीकरण एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुवा को धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखंड राज्य गठन के 25 साल बाद झारखंड के विस्थापितों का दर्द सुनने और न्याय को लेकर आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन के लिए कार्य नियमावली को स्वीकृति दी गयी।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा उक्त मांग को लेकर विगत कई वर्षों से निरंतर आंदोलनरत हैं। जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो विगत मॉनसून सत्र के दौरान गैर - सरकारी संकल्प में विस्थापन आयोग गठन को लेकर जोरदार बहस किया था।
झारखंड राज्य में सीसीएल, बीसीसीएल, एचईसी, एनटीपीसी, टाटा, बिड़ला, पंचेत डैम, चांडिल डैम, कांके डैम, इत्यादि कंपनी और डैम से धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम क्षेत्र भरी आबादी विस्थापित हुए है, आयोग के गठन से उक्त क्षेत्र के लोगों में खुशी का लहर हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse