जल्द लॉन्च होगा ईपीएफओ 3.0

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोचिए, अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत हो और बैंक जाने या लंबा फॉर्म भरने की झंझट न उठानी पड़े। बस एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करें या मोबाइल से यूपीआई करें और आपका पीएफ सीधे आपके खाते में आ जाये। सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन अब यह हकीकत बनने वाला है। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही अपनी नयी डिजिटल सेवा ईपीएफओ 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। पीएम इकोनॉमी एडवाइजर काउंसिल के सदस्य इकोनॉमिस्ट संजीव सान्याल ने ईपीएफओ में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं। यह बड़ा बदलाव 2025 में ही लागू होगा और देश के 8 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा पहुंचायेगा। 

पहले जहां पीएफ निकालने या ट्रांसफर करने में हफ्तों लग जाते थे, अब वही काम कुछ ही मिनटों में हो जायेगा। मोबाइल ऐप, डिजिटल डैशबोर्ड और यूपीआई पेमेंट जैसी सुविधाएं कर्मचारियों के जीवन को बेहद आसान बना देंगी। ईपीएफओ 3.0 न केवल पैसे निकालने को सरल बनायेगा, बल्कि जानकारी अपडेट करने, क्लेम करने और ट्रांसफर जैसी प्रक्रियाओं को भी तेज कर देगा। 

इसकी शुरुआत जून 2025 से ही होने वाली थी, लेकिन तकनीकी परीक्षणों की वजह से टल गयी। लेकिन अब यह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं रहेगा। इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी आईटी कंपनियां इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने में जुटी हैं। सरकार का दावा है कि यह अपग्रेड भारत की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को नयी ताकत देगा और कर्मचारियों का भरोसा और भी मजबूत करेगा। 

एटीएम और यूपीआई से पीएफ निकासी होगी आसान 

ईपीएफओ 3.0 की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि अब पीएफ का पैसा आसानी से निकाला जा सकेगा। अब कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को एक्टिव करके और आधार को बैंक खाते से जोड़कर सीधे एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर इमरजेंसी में बहुत उपयोगी होगी। पहले पीएफ निकालने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। इसके लिए आॅनलाइन या आॅफलाइन आवेदन करना पड़ता था। साथ ही एम्प्लॉयर्स से अनुमति लेनी पड़ती थी। लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित होगी। कर्मचारी बिना किसी झंझट के अपने पैसे निकाल सकेंगे। 

मोबाइल ऐप और डिजिटल डैशबोर्ड से बढ़ेगी सुविधा 

र्ईपीएफओ 3.0 एक नया मोबाइल-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म लेकर आएगा। यह कर्मचारियों को अपने पीएफ खाते को आसानी से इस्तेमाल करने में मदद करेगा। नया डिजिटल डैशबोर्ड यूजर-फ्रेंडली होगा। कर्मचारी अपने फोन से कभी भी, कहीं भी अपने खाते की जानकारी देख सकेंगे। इसमें जमा राशि, क्लेम की स्थिति और अन्य डिटेल्स शामिल होंगे। पहले कर्मचारियों को ढऋ आॅफिस जाना पड़ता था। या फिर मुश्किल आॅनलाइन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब यह सब कुछ मोबाइल पर उपलब्ध होगा। 

डेथ क्लेम और अन्य प्रक्रियाएं होंगी आसान 

ईपीएफओ 3.0 में डेथ क्लेम की प्रक्रिया को भी आसान किया जायेगा। पहले मृतक सदस्य के परिवार को क्लेम के लिए कई डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते थे। नाबालिग नॉमिनी के लिए गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत होती थी। लेकिन अब इस सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है। इससे परिवारों को जल्दी वित्तीय सहायता मिल सकेगी। यह बदलाव खास तौर पर उन परिवारों के लिए राहतकारी होगा जो मुश्किल समय से गुजर रहे होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse