देवेंद्रनाथ महतो ने जेपीएससी सचिव संदीप से की मुलाकात

 

  • जेपीएससी सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आॅफिसर परीक्षाफल तत्काल जारी करे : देवेंद्र नाथ महतो 
  • आयोग के सचिव द्वारा सितम्बर के अंत तक सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आॅफिसर परीक्षाफल जारी करने  का आश्वासन 

टीम एबीएन, रांची। रांची जेपीएससी सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आॅफिसर परीक्षाफल की मांग को लेकर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो व प्रतिनिधिमंडल जेपीएससी सचिव संदीप कुमार से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने प्रेस संबोधन में कहा कि फूड सेफ्टी आफिसर और सीडीपीओ का तत्काल रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए हमने आयोग के सचिव संदीप को अवगत कराया कि जेपीएससी के कार्यशैली से झारखंड के प्रतियोगी छात्रों का भरोसा उठ रहा है। सीडीपीओ और फूड सेफ्टी आफिसर का परीक्षा के 18 माह बाद भी परीक्षाफल पेंडिंग में है। 18 माह से रिजल्ट का इंतजार कर रहे जेपीएससी अभ्यर्थियों का धैर्य टूट रहा है, आयोग के प्रति भरोसा उठ रहा है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आयोग के सचिव हमारी मांग को गंभीरता से लेते हुए 20 सितंबर 2025 तक फूड सेफ्टी आॅफिसर का रिवाइज अंसर कुंजी जारी करने एवं सीडीपीओ तथा फूड सेफ्टी आफिसर दोनों का परीक्षाफल सितम्बर के अंत तक जारी करने का आश्वासन दिया। उसके पश्चात अभ्यर्थी प्रदर्शन को स्थगित किया।

मौके पर छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि छात्र के हक अधिकार को लेकर सदैव संघर्ष जारी रहेगा। सचिव से मिलनेवालों में देवेंद्रनाथ महतो, सत्यनारायण शुक्ला, सौरभ कुमार और तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शामिल रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse