इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार ने रांची पहुंच सीएम हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन

 

इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पहुंचे रांची, सीएम हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन 

टीम एबीएन, रांची। भारत के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को प्रस्तावित है। इस चुनाव को लेकर उम्मीदवार सांसदों से समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन की अपील की। 

कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी ने कहा, यह चुनाव सिर्फ हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी हाथ में संविधान लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। 

उन्होंने बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से सांसदों को फोन कर और पत्र लिखकर समर्थन मांग चुके हैं। यदि सांसद मुझे योग्य समझेंगे तो निश्चित रूप से समर्थन देंगे। रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर झूठे आरोप लगाए गए और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया गया। उनकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाया गया। यह लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उपराष्ट्रपति का चुनाव देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से हमारे प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी हैं। हम सब मिलकर रणनीति बना रहे हैं कि उन्हें विजय कैसे दिलायी जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse