टीम एबीएन, रांची। एक बार सांवरे के दर पे आके देखो पर श्याममय हुई रांची, अवसर था श्री श्याम मंडल, रांची के 58वें श्री श्याम महोत्सव के तृतीय दिवस का। आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को शनिवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में महोत्सव का मुख्य समारोह रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुआ। मौके पर पूरे मंदिर परिसर की अत्यंत चिंताकर्षक ढंग से सजाया गया।
साथ ही रजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का देश विदेश से मंगाये गये विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूल, आर्किड, जिप्सी फूल, जरबेरा इत्यादि फूलों से दिव्य शीश का मनोहरी श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं वीर बजरंगबली का इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार की भव्यता अत्यंत ही मनमोहक थी।
रात्रि 9 बजे मंडल के संरक्षक ओम प्रकाश जोशी द्वारा गणेश पूजन किया तत्पश्चात मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने आगंतुक भक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प का विमोचन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी ने किया। रात्रि 10 बजे मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने श्री श्याम प्रभु की अष्ट प्रहर की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की।
ज्योत प्रज्ज्वलित होते ही मंदिर में उपस्थित भक्त हर्ष से श्री श्याम प्रभु का जय जयकार कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। मौके पर धनबाद से पधारे प्रसिद्ध भजन कृष्ण अग्रवाल ने एक से बढ़ कर एक भजन पर भक्तगण को झूमने और पूरे मंदिर परिसर को श्याम मय बना दिया।
कृष्णा अग्रवाल द्वारा गाये हुए भजन मुझे श्याम तेरा सहारा न होता, तो दुनिया मेरा गुजारा न होता, लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी, सुनले कन्हैया अर्जी हमारी, तारो या ना तारो ये मर्जी तुम्हारी, भर दे श्याम झोली भर दे, ना बलाओ बातों में, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा... इत्यादि भजनों की लय पर जिससे उपस्थित श्याम प्रेमियों ने खूब भाया साथ ही कोलकाता से आए श्री श्याम मण्डल (नूतन बाजार) एवं श्री श्याम मंडल (केशव राम कॉटन मिल) ने भी भजनों की संपूर्ण रात्रि अमृत वर्षा की।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विशिष्ट रूप से तैयार खीर चूरमा, छप्पन भोग, विभिन्न प्रकार के फल-मेवा एवं रबड़ी तथा केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया तथा संपूर्ण रात्रि भक्तों की मंदिर अपार भीड़ लगी रही। साथ ही संपूर्ण रात्रि भक्तों की बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा संपूर्ण कार्यक्रम श्री श्याम मंडल, रांची के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के मनोज सिंघानिया, गोपी किशन ढांढनीयां, प्रमोद बगड़िया, राकेश सारस्वत, गोविंद सारस्वत, अमित जलान, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश लखोटिया, गौरव शर्मा का सहयोग रहा।
शिव भक्त मंडल रांची, श्री हनुमान मंडल रांची, श्री श्याम मंडल गुमला एवं चंडीगढ़ से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक गुरप्रीत धारीवाल ने भजनों की अमृत वर्षा की। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse