टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज सोमवार को झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) का विधिवत लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन लिखित पुस्तक बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) में बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था सहित सांस्कृतिक तथा वैधानिक तत्वों पर चर्चा की गयी है।
बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव, राजकीय अधिवक्ता मनोज कुमार उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse