टीम एबीएन, रांची। पर्युषण पर्व के दौरान श्री जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा मे तथा श्री दिगंबर जैन भवन हरमू मे प्रतिदिन धर्म आराधना, प्रवचन, ज्ञान शाला एवं प्रतिक्रमण आदि किये जायेंगे। श्री दिगंबर जैन भवन, हरमू में तेरापंथ संघ के उपासिका संतोष श्रीमाल एवं सीमा डूंगरवाल गुलाबबाग पूर्णिया से आज रांची पधारे हैं।
पर्युषण पर्व के दौरान दिगंबर जैन भवन, हरमू रोड में उनके द्वारा धर्म-ध्यान, आराधना एवं प्रवचन दिनांक 20-08-25 से सुबह 8:30 बजे से किया जायेगा। 27-08-25 को संवत्सरी महापर्व एवं 28-08-25 को क्षमा याचना एवं विदाई समारोह कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा।
जैन मंदिर डोरंडा मे मूर्ति पूजक संघ के स्वाध्यायी हर्षिल सुरेश साह एवं जिनांग धीरेन साह आज मुंबई से रांची पधारे हैं। श्री जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा में दिनांक 20 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से स्नात्र पूजा, व्याख्यान सुबह 9 बजे से, प्रतिक्रमण संध्या 6:30 बजे से एवं भक्ति संध्या रात्रि 8 बजे से होगी।
24 अगस्त को भगवान महावीर जन्म वांचन, 27 अगस्त को पर्युषण प्रतिक्रमण होगा। 31 अगस्त को सामूहिक क्षमा याचना के साथ साथ नमिनाथ भगवान की भव्य शोभायात्रा मंदिर से निकाली जायेगी।
जैनों के महापर्व पर्युषण के दौरान धर्म, ध्यान, तप, संयम, साधना, आराधना, उपासना का अधिक से अधिक लोग लाभ लें एवं प्रवचन में पहुंचें। साथ ही बच्चों को धर्म ज्ञान की शिक्षा मिले यही आग्रह समाज के पदाधिकारियों ने किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse