कोरोना का कहर : रांची में 1 की मौत, रिम्स में परीक्षा रद्द

 

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर दिन-ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को तो रांची में एक साथ 615 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें चार डॉक्टर, 13 छात्र और दो नर्स शामिल हैं। चिंताजनक यह है कि राज्य के धनबाद, जमशेदपुर समेत पांच जिलों में 100 से अधिक नए केस मिले हैं। वहीं बोकारो में 95 संक्रमित मिले। जमशेदपुर में एक मरीज की मौत भी हुई है। गढ़वा के डीसी और कोडरमा में सीजेएम समेत कई कोर्टकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में 128, पश्चिमी सिंहभूम में 100, सरायकेला में आठ, धनबाद में 109, देवघर में 102, बोकारो में 95, कोडरमा में 36, दुमका में 15, जामताड़ा में आठ और गोड्डा में छह संक्रमित मिले हैं। रांची सहित झारखंड में कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में सोमवार को चार डॉक्टर, कई स्टूडेंट्स और 2 नर्स सहित 615 नए संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2217 हो गयी है। राज्य में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी भी रांची में है। रांची में जो मरीज मिले हैं उनमें अधिकतर में हल्के लक्षण हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं हो रही है। जो भर्ती हो भी रहे हैं उनमें लक्षण तीन दिनों में ही खत्म हो जा रहे हैं। झारखंड मेंकोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1057 नये कोरोना मरीज मिले हैं जबकि प्रदेश में सक्रिय मामला चार हजार पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 615, बोकारो से 93, चतरा से चार, देवघर से 30, धनबाद से 110, पूर्वी सिंहभूम से 179, गिरिडीह से दस, गोड्डा से पांच, हजारीबाग से 30, जामताड़ा से सात,खूंटी से 17, कोडरमा 42, लातेहार से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से 24, सिमडेगा से छह और पश्चिमी सिंहभूम से 84 नये कोरोना मरीज शामिल हैं।। रांची जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse