टीम एबीएन, रांची। हटिया धुर्वा डैम का फाटक खोल दिया गया है, जिसे देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
बताते चलें कि हटिया डैम लबालब भर जाने के बाद ऐसा फैसला लिया गया है। दवाब कम करने के लिए पानी खोलना जरूरी हो गया था। रांची और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा नदी पर बना हटिया डैम लबालब भर गया है। डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।
डैम में पानी कम करने के अब तक के प्रयास विफल होने की वजह से अब भी हटिया डैम पर खतरा बरकरार है। रांची के हटिया डैम की क्षमता 38 फीट की है और यह लबालब भरा हुआ है। अब अगर रांची और आसपास के इलाके में भारी बारिश हुई तो डैम के तट पर पानी का दवाब और बढ़ेगा।
2023 में भी डैम का जलस्तर बढ़ने पर गेट खोलने का प्रयास किया गया था। उस समय भी गेट नहीं खुल सका था। तब किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था से उस समय डैम के जलस्तर को कम किया गया था और गेट के रख-रखाव पर उस समय से अब तक 98 लाख रुपये खर्च किये गए हैं।
इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद जब इस वर्ष गेट खोलने की कोशिश की गई तो गेट ही नहीं खुला और कपलिंग टूट गया। भाजपा अब इसे गेट मेंटेनेंस का घोटाला बताकर सरकार पर निशाना साध रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse