टीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथपुर स्थित नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में शुक्रवार को 76वां राज्यव्यापी वन महोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक राजेश कच्छप सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत वृक्षारोपण से हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और तापमान वृद्धि जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी उनकी देखभाल भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि वन महोत्सव महज औपचारिकता नहीं, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव और जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली को सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वनों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। वन महोत्सव के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि प्रकृति की रक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यदि वर्तमान पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाएगी, तो आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीवन जी सकेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse