टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। इसके चलते सीएम हेमंत दिल्ली रवाना हुए।
बता दें कि आज से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र 7 अगस्त तक चलेगा। आज विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाग लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री 30 जुलाई को ही दिल्ली से रांची आए थे। वह पिता की देखभाल के लिए 24 जून से लगातार दिल्ली में है।
गौरतलब है कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वह कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर भी रहे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse