*प्रेस विज्ञप्ति*
*स्वामी सदानंद जी महाराज का 81वां जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया*
*स्वामी जी का जीवन त्याग, सेवा और मानव कल्याण पर है समर्पित: डुंगरमल अग्रवाल*
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग (रांची) में ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज जी का 81वां जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर को भव्य रूप से फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण परिसर एक दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में परिवर्तित हो गया। स्वामी सदानंद महाराज जी के 81वें अवतरण दिवस की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति स्वरूप 81 दीपों का आयोजन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में एक साथ प्रज्ज्वलित किया। दीपमालिका की रोशनी ने पूरे मंदिर क्षेत्र को भक्तिमय प्रकाश से आलोकित कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वनि वंदन एवं मंगलाचरण से हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने कई मधुर और मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए अपनी भक्ति अर्पित की।जन्मोत्सव के अवसर पर पुजारी अरविंद पांडे द्वारा विधिवत भोग लगाया गया एवं विशेष आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा कि स्वामी सदानंद महाराज जी का जीवन त्याग, सेवा और मानव कल्याण को समर्पित रहा है। उनके सान्निध्य में ट्रस्ट द्वारा रांची में झारखंड का सबसे बड़ा श्री राधा-कृष्ण मंदिर और अपना घर आश्रम जैसे जनसेवा के महत्वपूर्ण कार्य संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और स्वामी जी के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि स्वामी जी का जन्मोत्सव का यह आयोजन भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा और मानव सेवा के संकल्प से परिपूर्ण अवसर बन गया। इस अवसर पर-डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाड़िया,निर्मल छावनिका,नन्द किशोर चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी,अरविंद अग्रवाल, सुनील पोद्दार,अशोक पोद्दार,मनीष जालान, बिष्णु सोनी, मनीष सोनी, सुरेश अग्रवाल, पवन पोद्दार, विद्या देवी अग्रवाल, बिमला जालान, शीला मुरारका,रमा डोकानिया,कवीता गाड़ोदिया, संतोष देवी अग्रवाल, ललिता पोद्दार,रेखा पोद्दार, मनीषा जालान,सरिता अग्रवाल, प्रमिला पुरोहित,सुधा सुल्तानिया सीता शर्मा, शारदा पोद्दार,मंगला मोदी, उषा मोदी,आशा मुंजाल, दीपिका मोतीका,आशा मिश्रा, आशा सिंह, बिमला मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
प्रेस प@श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse