टीम एबीएन, रांची। पुराना विधानसभा सभागार में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती झारखंड एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय एकदिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम मे अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रवींद्र शुक्ल ने रांची हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को अंग वस्त्र शाॅल ओढ़ाकर एवं पौधा, काव्य पुस्तक देकर सम्मानित किया एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।
संजय सर्राफ ने विगत 19 वर्षों से रांची के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में विभिन्न पदों में रहकर कई उल्लेखनीय जनसेवा एवं सामाजिक कार्य करते हुए झारखंड में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं में मीडिया के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किये हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री सह रांची विधायक सीपी सिंह, गौ सेवा आयोग झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल, झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० अरुण सज्जन, महामंत्री राकेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक अजय राय, रांची जिलाध्यक्ष बलराम पाठक, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ रंजन कुमार दास, वाराणसी से हिमांशु शुक्ल एवं डॉ नरेंद्र मिश्र सहित हिंदी साहित्य भारतीय संस्कृति और शिक्षा से जुड़े अनेक विद्वानों, साहित्यकारो, शोधार्थियों तथा झारखंड से 150 से भी अधिक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse