एस. आर. डीएवी .पुंदाग में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 


एस. आर. डीएवी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शार्प साइट आई  हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉ. अफ़रोज़ आलम ने अपने सहयोगियों आशीष प्रकाश तथा भीमसेन थापा के साथ मिलकर विद्यार्थियों के आंखों की जांच करके उपयोगी सलाह दी। साथ ही ओरो  डेंटल क्लिनिक के दंत चिकित्सक  डॉ. आशुतोष सिन्हा ने भी अपने सहयोगी कृष्ण जी के साथ कक्षा तृतीय से कक्षा द्वादश तक के  विद्यार्थियों के दांतों की जांच करके उपयोगी सलाह दी। 

शार्प साइट हॉस्पिटल तथा आरो डेंटल क्लिनिक की ओर से न केवल स्वास्थ्य जांच की जिम्मेदारी ली गई ,बल्कि विद्यार्थियों के लिए हेल्थ कार्ड बनाने के प्रति प्रतिबद्धता भी दिखाई गई। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित चिकित्सकों एवं उनकी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वे मरीजों को  नया जीवन देते हैं।

आजकल छोटे - छोटे विद्यार्थी भी आँख और दांत की समस्या से जूझ रहे हैं।सही समय पर सही इलाज होने से वे खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।प्राचार्य ने सभी चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भविष्य में भी उनसे सहयोग की अपेक्षा जताई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse