राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर झारखंड सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। 

इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति को झारखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भगैया सिल्क से निर्मित एक विशेष शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस स्वागत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने इस क्षण को और भी गरिमामय बना दिया। 

राष्ट्रपति का देवभूमि देवघर आगमन समूचे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपस्थिति ने राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और विशेषकर आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मानित किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse