पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा के चौथे दिन माता, संतान और प्रेम का अध्यात्म संगम

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

*पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा के चौथे दिन माता,संतान एवं प्रेम का आध्यात्म संगम*

*नारी निंदा ना करो, नारी रतन की खान। नारी ने ही जन्म दिया,राम कृष्ण हनुमान: साध्वी मीणा महाराज*

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग रांची मे आयोजित पांच दिवसीय संगीतमय श्री कृष्ण बीतक कथा के चौथे दिन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। बीतक कथा में वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका विदुषी साध्वी मीणा महाराज एवं विदुषी पूर्णा महाराज ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। चौथे दिन की कथा मे विदुषी साध्वी मीणा महाराज ने श्री कृष्ण की मार्मिक कथा के इस प्रसंग में कहा कि हे माता अपने घर जो संतान आती है उनके साथ श्री कृष्ण जैसा बर्ताव रखो क्या पता तुम्हारे घर में कोई अवतारी पुरुष आ जाए,*नारी निंदा ना करो, नारी रतन की खान। नारी ने ही जन्म दिया, राम कृष्ण हनुमान।* इस संसार में नारी की कितनी बड़ी महिमा है। इस प्रकार निजानंदाचार्य जी श्री देवचंद्र महाराज ने श्री कृष्ण प्रणामी धर्म को विश्व विख्यात बनाने के लिए किस प्रकार प्रारंभ किया, श्री देवचंद जी के चरणों में मिहिराज ठाकुर आए जो बाद में महामति प्राणनाथ जी के नाम से विश्व मे प्रसिद्ध हुए। *प्रेम छुपाये ना छुपे जा घर प्रगट होय। जो पे मुख बोले नहीं तो नैन देत है रोए।* किसी व्यक्ति में प्रेम है तो वह प्रेम छुपा नहीं सकता परमात्मा के चरणों के प्रति प्रेम का उदय हो वह प्रेम कभी छुपाए नहीं छिपता, मुख से बोलकर नहीं सुनाता है कि मैं प्रेमी हूं इस प्रकार गुरु शिष्य का प्रेम होना चाहिए इसी प्रकार स्वामी देवचन्द्रजी और स्वामी प्राणनाथ जी मे बना यह दोनों श्री राज श्यामा जी के अवतार हैं।
इसके उपरांत विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज ने श्रीकृष्ण के दिव्य प्रसंग को अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। मंदिर परिसर में उपस्थित भक्तगण कथा की प्रत्येक पंक्ति के साथ आत्म विभोर हो उठे। उन्होंने अपने मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। तथा श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, कथा के अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया  पांचवें दिन गुरुवार को अंतिम कथा सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगा। पश्चात कथा का समापन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागी होने की अपील की है।
इस अवसर पर-डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी,निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ,सज्जन पाड़िया, मधु जाजोदिया, नंदकिशोर चौधरी, संजय सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, विशाल जालान, पुजारी अरविंद पांडे, विद्या देवी अग्रवाल, कविता चौधरी, पूनम अग्रवाल, शकुंतला केजरीवाल, प्रमिला पुरोहित, सुधा सुल्तानिया, अमिता जालान, विमला जालान, शोभा जालान, सरिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, निकिता जालान, उमा नारसरिया, अनीता जालान, सुलोचना देवी चौधरी, रेखा पोद्दार, शारदा पोद्दार, सरोज पोद्दार, शीला मुरारका, के अलावे बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।



  • श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse