एबीएन सेन्ट्रल डेस्क (सिंगापुर)। रिस्पेक्ट इंडिया द्वारा आयोजित महान शोमैन राज कपूर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन सिंगापुर में किया जायेगाI इस सन्दर्भ में आज सिंगापुर में प्रो. बिमलेश बाधवा के द्वारा पोस्टर रिलीज़ किया गया I
आयोजन समिति के सदस्य सर्वजीत दत्त ,मणिकांत राय के साथ रेस्पेक्ट इंडिया के महासचिव डॉ. मनीष कुमार चौधरी एवं वरिष्ठ प्रबंधक पलक श्रीवास्तव ने टीम सिंगापूर के साथ भेंट किया एवं राज कपूर शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव दिया I यह कार्यक्रम 23 अगस्त को प्रस्तावित है।
सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर बिमलेश बाधवा ने कहा की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत और सिंगापुर के रिश्तों को और मजबूत और समृद्ध करेगा I राज कपूर शताब्दी वर्ष समारोह के अध्यक्ष केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी हैं I उपाध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद, लोक सभा एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं राज कपूर के सहयोगी रहे राहुल रवैल हैं I
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों में डॉ. सच्चिदानंद जोशी , सदस्य सचिव, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र, विकास सिंह , सीनियर अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष , प्रो. अनिल कुमार, प्रोफेसर, दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स, प्रो. विजयलक्ष्मी नंदा, प्रिंसिपल मिरांडा हाउस, अनंत विजय, प्रखर पत्रकार एवं फिल्म अध्येता, यतीन्द्र मिश्र , कला ,साहित्य एवं फिल्म विशेषज्ञ शामिल हैं I यह आयोजन दिल्ली , मुंबई के साथ - साथ मॉरिशस, उज़्बेकिस्तान, मास्को और काठमांडू में भी आयोजित किये जाएंगे I
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse