श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर मे पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा की शुरुआत

 

  • विदुषी साध्वी मीना महाराज एवं पूर्णा महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का किया भावपूर्ण वर्णन

एबीएन सोशल डेस्क। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में परमहंस डा० संत शिरोमणि सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग रांची के प्रांगण में पांच दिवसीय संगीतमय श्री कृष्ण बीतक कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर वृंदावन से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका विदुषी साध्वी मीना महाराज एवं विदुषी पूर्णा महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग को विस्तारपूर्वक एवं अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। 

कथा की शुरुआत मंगलाचरण और श्री गणेश वंदना से हुई, जिसके पश्चात संगीतमय शैली में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा प्रारंभ हुई। साध्वी मीना महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पृष्ठभूमि, कंस के अत्याचार, वासुदेव और देवकी की पीड़ा, तथा जेल में श्रीकृष्ण के अवतरण की दिव्य कथा का सजीव चित्रण किया। उनके साथ साध्वी पूर्णा महाराज ने गायन और प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

साध्वीजी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म केवल देवकी और वासुदेव के लिए नहीं, अपितु संपूर्ण मानवता के कल्याण हेतु हुआ था। जब-जब अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब प्रभु किसी रूप में अवतरित होकर संसार को दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर नई चेतना के जागरण का प्रतीक है। 

कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आया, पूरे मंदिर परिसर में उल्लास और आनंद की लहर दौड़ गई। झांकी के रूप में बालकृष्ण के जन्म का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें घंटियां, शंखनाद और नंद के घर आनंद भयो जैसे भजनों की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया। 

कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शा रही थी कि समाज में आज भी आध्यात्मिक चेतना जाग्रत है। आयोजन के पहले दिन ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, और कथा श्रवण के दौरान पूरा परिसर श्रीकृष्णमय हो गया।ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बैठने, जलपान, प्रसाद वितरण एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी। 

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से बजे से शाम 5 बजे तक बजे तक आयोजित की जा रही है। जिसमें श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया जाएगा। कथा का यह आयोजन केवल भक्ति नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, करूणा और धर्म की स्थापना का संदेश भी दे रहा है। 

मौके पर विजय कुमार अग्रवाल, डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विशाल जालान, मधु जाजोदिया, विष्णु सोनी, सुरेश अग्रवाल, नवल टिबडेवाल, सुरेश चौधरी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, पुजारी अरविंद पांडे, विद्या देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शोभा जालान, सुमन चौधरी, अमिता जालान, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार, शारदा पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, आशा मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse