टीम एबीएन, रांची। काँके डैम पार्क बचाओ समिति के के सदस्यों के द्वारा आज दिनाँक 27 जुलाई 2025 को वार्ड पार्षद नकुल तिर्की और दुर्गा पूजा समिति छठ पूजा समिति सरना पूजा समिति और काँके रोड बाजार समिति सामाजिक एवमं धार्मिक कार्यकर्ता के द्वारा काँके डैम पार्क के मुख्य गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।
इस धरना का उद्देश्य था काँके डैम स्थित बच्चों के पार्क छठ घाट सरना स्थल जाने के रास्ते प्रभातफेरी में प्रातः काल टहलने वाले लोगों को प्रातः अंदर आने जाने पूरे क्षेत्र के सुव्यवस्थित पार्क को पूरी तरह से तोड़ फोड़ करते हुए उससे अस्थायी रूप से बंद करने के खिलाफ किया गया था।
इस प्रदर्शन में बोलते हुए समिति के अध्यक्ष श्री नकुल तिर्की जी ने कहा की क्षेत्र की जनता और आस पास के सामाजिक और धार्मिक समिति के लोगो के द्वारा बहुत दिनों से आवाज बुलंद की जा रही हैं कि काँके डैम के आसपास कुछ बड़े निर्माण कार्य चल रहा है और उसमें पर्यावरण संरक्षण के नियमो का दुरुपयोग करते हुए पेड़ पौधों को काटा जा रहा है।
छठ घाट को पूरी तरह तोड़ा जा रहा है भविष्य में किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान पर पाबंदी लगाने का भय होने के कारण हम काँके रोड के निवासियों ने यह निर्णय किया की हम अपने इस धरोहर को बर्बाद होने से बचाने के लिए संगठित होकर आंदोलन करना होगा इसी निमित यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है भविष्य में आंदोलन को गति देने की आवश्यकता है।
छठ पूजा समिति के बलराम प्रसाद और राजेश राम ने इस प्रदर्शन में शामिल होकर इस तरह के किसी भी निर्माण कार्य को नहीं करने देने के लिए अपनी बात रखी। सरना समिति मिसिर गोंदा के जगरनाथ उरांव और मंगा उरांव ने जल जंगल और जमीन के साथ विकास के नाम पर यह निर्माण कार्य रोकने के लिए सरकार से निवेदन किया।
उन्होंने कहा कि यह निर्माण से हमारे धार्मिक अनुष्ठान में बाधा उत्पन्न होने की खतरा है इससे अविलंब रोका जाना चाहिए। दुर्गा पूजा समिति के राजेश रजक विष्वनाथ सरकार राजू रजक ने इस तरह के किसी भी निर्माण का अंतिम चरण तक आंदोलन करने की बात की।
सामाजिक कार्यकर्ता अमृतेश पाठक ने अपने संबोधन में काँके रोड के निवासियों को इस जन विरोधी कार्यो के लिए सजग रहने के जन आंदोलन करने पर बल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह जग्गू ने मुख्यमंत्री सहित विभाग के उच्च स्तरीय बातचीत के लिए सहयोग करने की बात कही।
मोर्निंइग वाकर संघ के रमेश सिंह ने प्रातः काल टहलने वाले बुजुर्गों के लिए अविलंब पाथवे का निर्माण करने की बात करते हुए जनता को इस जन विरोधी कार्य को न होने देने के लिए अपनी संघ के साथ होने की बात की।
आज के इस धरना प्रदर्शन में बाज़ार समिति के प्रकाश नायक , रंजीत जायसवाल, अजय राम , गणेश तिवारी विनय कुमार, संजीव कुमार, सुनील सिन्हा सहित कुंदन कुमार, रामलगन राम करन नायक सहित सेकड़ो की संख्या में आसपास के निवासियों ने भाग लिया और भविष्य में बड़े आंदोलन के लिए समिति के माध्यम से आंदोलन में शामिल होने की बात की। संचालन करते हुए सरना समाज के उर्जावान कार्यकर्ता प्रदीप लकड़ा ने सरकार और उच्च अधिकारियों को जनता की बिंदुबार मांगों को बताया और और बड़ी आंदोलन पर बल दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse