टीम एबीएन, रांची। राहे प्रखंड के बसंतपुर ग्राम निवासी चंद्रकांत सिंह मुंडा का पुत्र राज किशोर सिंह मुंडा का चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा में हुआ है। राज किशोर सिंह मुंडा का स्कूली शिक्षा 12 वीं तक ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची तथा सिविल इंजीनियर की पढ़ाई बीआईटी मेसरा से किया है।
वर्तमान में एनएच डिवीजन गुमला में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने मन प्रारंभ से ही बना लिया था। सेल्फ स्टडी ओर ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के नियोजन पदाधिकारी, माता पिता और मित्रों के मार्गदर्शन से इन्होंने यह सफलता पायी है।
श्री मुंडा को जेपीएससी सिविल सेवा के दूसरे प्रयास में 276 रैंक प्राप्त हुआ है। पिता चंद्रकांत सिंह मुंडा पथ निर्माण विभाग के क्षेत्र सर्वेक्षण प्रमंडल रांची में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। इनकी सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse