एबीएन कैरियर डेस्क। 25 जुलाई 2025 को जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। इस परिणाम में द युवा @धुमकुड़िया कोचिंग संस्थान से कई अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से हुआ है।
इन अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत और कोचिंग संस्थान के संचालक रानी राज और राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन और सहयोग से सफलता प्राप्त की। संस्थान आनलाइन मोड में संचालित होती है जिसमें प्रारम्भिक परीक्षा से लेकर इंटरवयू तक कि तैयारी करायी जाती है। धुमकुड़िया के अपने किताब और मार्गदर्शन में पीटी, मेंस तथा टेस्ट सीरीज एवं उत्तर लेखन करायी जाती है।
बारंबार अभ्यास कराया जाता है जिससे अभ्यर्थी परिपक्व हो जाते हैं।सफल अभ्यर्थियों में जगदीप कुमार हेम्ब्रम रैंक 66, अमित कुमार चौधरी रैंक 179, सरिता बारला रैंक 324 , कश्मीरा हेम्ब्रम रैंक 105 ( अनुसूचित वर्ग में रैंक 7) आदि शामिल हैं। कुछ समय पहले प्रकाशित जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा में भी 4 अभ्यर्थी जेल सुपरिटेंडेंट के रूप में चयनित हुए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse